राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू) ने CLAT 2026 की प्रावधानीय उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया शीट 10 दिसंबर 2025 को जारी कर दी है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर लॉगिन करके अपनी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्र देख सकते हैं। इस साल पंजीकृत 92,344 उम्मीदवारों में से 88,657 ने परीक्षा दी थी।
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि
इसी के साथ उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते है। इसके लिए एक हजार रुपये प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित की गई है। यदि आपत्ति आपत्ति सही पाई गई तो शुल्क उम्मीदवार के बैंक में वापस कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: CLAT 2026 Answer Key: कब जारी होगी क्लैट परीक्षा की उत्तर कुंजी? नोट करें मार्किंग स्कीम और आपत्ति शुल्क
कब हुई थी परीक्षा?
CLAT 2026 परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई। यह परीक्षा 25 राज्य, 93 शहर और चार केंद्र शासित प्रदेश के 56 परीक्षा केंद्रो पर संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में यूजी (एलएलबी) और पीजी (एलएलएम) दोनों परीक्षाएं शामिल थी।