लखनऊ के इस केंद्र में हुआ बदलाव
एनएलयू के कंसोर्टियम ने एक नवीनतम अधिसूचना में कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय बालिका पीजी कॉलेज, सेक्शन 11, राजाजीपुरम, नए टैक्सी स्टैंड के पास, लखनऊ में आवंटित उम्मीदवारों को एक नए परीक्षा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।
जिन अभ्यर्थियों को यह परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था, वे अब लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ, 226017 में परीक्षा देंगे।
| पहले आवंटित केंद्र |
नया आवंटित केंद्र |
| पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय बालिका पीजी कॉलेज, सेक्शन 11, राजाजीपुरम, नए टैक्सी स्टैंड के पास, लखनऊ |
लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ, 226017 |
कंसोर्टियम ने संबंधित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को भी संशोधित कर दिया है और परीक्षा केंद्र का विवरण भी अपडेट कर दिया है। उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपडेटेड हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा।
NALSAR हैदराबाद ने किया सीट मैट्रिक्स में बदलाव
कंसोर्टियम की ओर से साझा की गई एक अन्य जानकारी के मुताबिक NALSAR University of Law, Hyderabad ने सीट मैट्रिक्स में बदलाव करते हुए SC-TL (Scheduled Caste – Telangana) आरक्षण कैटेगरी को तीन उप-समूहों में विभाजित किया है:
- SC-TL (Group I)
- SC-TL (Group II)
- SC-TL (Group III)
विश्वविद्यालय ने यह अपडेट Telangana State Rationalization of Reservations of SC Act के तहत किया है। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे यह स्पष्ट करने के लिए कि उनका जाति समूह किस कैटेगरी में आता है, आधिकारिक नोटिस देखें। आरक्षण कैटेगरी अपडेट करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025, रात 11:59 बजे तक है।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
CLAT 2026 Exam Date & Pattern: परीक्षा तिथि और पैटर्न
परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाली है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना वैध प्रवेश पत्र और मूल सरकारी पहचान साथ लेकर जाना होगा।
क्लैट 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र में पांच खंड शामिल हैं, जिनमें अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, तार्किक तर्क, कानूनी तर्क और मात्रात्मक तकनीक शामिल हैं।
संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
संशोधित हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- अब अपने खाते में लॉगिन करें।
- “एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परीक्षा दिवस और आगे की जरूरतों के लिए प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें।
- इसका प्रिंटआउट भी जरूर निकलवा लें।
यदि उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में कोई विसंगति दिखाई देती है। इसके अलावा, वे clat@consortiumofnlus.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 080-47162020 पर कॉल कर सकते हैं।