CLAT 2023: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (National Law Universities) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 13 नवंबर को समाप्त होनी थी जो अब 18 नवंबर को समाप्त होगी। परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार अब अपने फॉर्म भर सकते हैं। एनएलयू में कानून में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को खुद को आधिकारिक वेबसाइट -consortiumofnlus.ac.in पर पंजीकृत कराना होगा। CLAT नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की 22 शाखाओं में उपलब्ध पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी पाठ्यक्रम और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा।
CLAT 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
- क्लैट आवेदन पत्र की अंतिम तिथि- 18 नवंबर, 2022
- क्लैट एडमिट कार्ड नवंबर 2022 का अंतिम सप्ताह
- क्लैट 2023 परीक्षा 18 दिसंबर, 2022
ऐसे करें क्लैट के लिए आवेदन
- सबसे पहले CLAT की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवश्यक विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- नई आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- व्यक्तिगत, शिक्षा और संचार विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
- पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क जमा करें।
- एक प्रिंट आउट लेकर रखें।
130 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा
जो उम्मीदवार राष्ट्रीय स्तर की कानून प्रवेश परीक्षा सीएलएटी में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in से सीएलएटी पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। CLAT 2023 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2022 को देश भर के लगभग 130 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में किया जाना है। उम्मीदवारों को परीक्षा से कुछ दिन पहले CLAT एडमिट कार्ड 2023 प्राप्त होगा।