ऑफलाइन होगी क्लैट परीक्षा 2022
विधि यानी कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अध्ययन के लिए होने वाली बहुप्रतीक्षित और प्रतिष्ठित क्लैट परीक्षा यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए 19 जून, 2022 को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी। कॉमन-लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) देश के विभिन्न लॉ स्कूल में प्रवेश पाने के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर का लॉ एडमिशन टेस्ट है। परीक्षा जो पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाता है। इसक तहत देश के 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लॉ स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले दिए जाते हैं।
CLAT 2022 में कौन कर सकते हैं आवेदन
क्लैट परीक्षा 2022 में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आपको 10+2 परीक्षा में 45 फीसदी अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 40 फीसदी अंक प्राप्त किए होने चाहिए। वहीं, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए, उम्मीदवारों को एलएलबी या किसी अन्य परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए और अनारक्षित श्रेणी के लिए योग्यता परीक्षा में 50 फीसदी अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक प्राप्त करने चाहिए। जो उम्मीदवार अपनी योग्यता परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं।
CLAT 2022 परीक्षा के लिए ये है आवेदन शुल्क
क्लैट 2022 के लिए आवेदक वर्ग जनरल, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई के उम्मीदवारों के लिए फीस रुपये 4,000 और एससी और एसटी वर्ग के लिए 3,500 रुपये आवेदन शुल्क लागू होगा।