फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2020: लॉकडाउन की वजह से सीएलएटी एंट्रेंस एग्जाम स्थगित, जानिए अब कब होगी ये परीक्षा

Sat, 28 Mar 2020 02:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

CLAT 2020: कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 200 की एंट्रेंस परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लॉ में दाखिले के लिए होती है जो कि 10 मई को होनी वाली थी। लेकिन अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और इसकी आगामी तारीख 24 मई रखी गई है। अब सीएलएटी एंट्रेंस परीक्षा 24 मई को दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन

 


 

आपको बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होगा। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस वक्त सभी स्कूल और कॉलेज भी बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें