'सफलताडॉटकॉम' क्लैट के लिए ला रहा है ऑनलाइन कोर्स
NDA, JEE/NEET और UPSEE प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोर्स की सफलता के बाद अब 'सफलताडॉटकॉम' जल्द ही क्लैट परीक्षा के लिए नया कोर्स पेश करने जा रहा है। 'सफलताडॉटकॉम' ऑनलाइन कोर्स के जरिए विद्यार्थियों को क्लैट परीक्षा की तैयारी कराएगा जो कि जल्द ही शुरू होने वाला है।
CLAT 2020 परीक्षा का पैटर्न
JEE/NEET और UPSEE की ही तरह क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव होती है। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं। यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।
खास बात है कि बाकी की प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। क्लैट अंडर ग्रेजुएट एलएलबी कोर्स के लिए परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी अगर किसी सवाल का गलत जवाब देते हैं, तो उनके 0.25 अंक कटते हैं। स्नातकोत्तर (यूजी) कोर्स के पेपर में 100 सवाल एक नंबर के लिए पूछे जाते हैं। जबकि दो सवाल पच्चीस मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे। पीजी प्रोग्राम्स के पेपर में हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। एक गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 0.25 नंबर कटते हैं।
CLAT 2020 के जरिए इन कोर्सेस में दाखिला ले सकते हैं अभ्यर्थी
बीए एलएलबी (बेचुलर ऑफ आर्ट्स एलएलब)
बीएससी एलएलबी (बेचुलर ऑफ साइंस एलएलबी)
बीकॉम एलएलबी (बेचुलर ऑफ कॉमर्स एलएलबी)
बीबीए एलएलबी (बेचुलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एलएलबी)
बीएसडब्ल्यू एलएलबी (बेचुलर ऑफ सोशल वर्क एलएलबी)
एलएलम (मास्टर ऑफ लॉ)
महत्वपूर्ण बातें जो आपको जाननी चाहिए
'सफलताडॉटकॉम' के क्लैट कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें