फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT Exam 2020: क्लैट परीक्षा के बारे में सारी जानकारी जो आपको जरूर जाननी चाहिए? 18 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Thu, 14 May 2020 03:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CLAT 2020 Exam Preparation - फोटो : clat 2019
विज्ञापन

CLAT Exam 2020: NDA, JEE/NEET और UPSEE प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोर्स की सफलता के बाद अब 'सफलताडॉटकॉम' जल्द ही क्लैट परीक्षा के लिए नया कोर्स पेश करने जा रहा है। कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2020)  बेहद अहम परीक्षा है जिसके जरिए अभ्यर्थी स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ कोर्सेस में दाखिला पाते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वो 18 मई तक आवेदन कर सकते हैं। कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन की वजह से क्लैट की परीक्षा अब 21 जून को होगी। आइए क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा के बारे में विस्तार से जानते हैं

विज्ञापन


क्या है क्लैट की परीक्षा?

कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्सेस में दाखिला पाते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है, वो क्लैट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन में अभी चार दिन बचे हैं। आखिरी तारीख 18 मई है। 

क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी देशभर की 21 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में से किसी एक में दाखिला पा सकते हैं।
 

CLAT 2020 परीक्षा का पैटर्न
JEE/NEET और UPSEE की ही तरह क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव होती है। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं।  यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।

विज्ञापन


खास बात है कि बाकी की प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। क्लैट अंडर ग्रेजुएट एलएलबी कोर्स के लिए परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी अगर किसी सवाल का गलत जवाब देते हैं, तो उनके 0.25 अंक कटते हैं। स्नातकोत्तर (यूजी) कोर्स के पेपर में 100 सवाल एक नंबर के लिए पूछे जाते हैं। जबकि दो सवाल पच्चीस मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे। पीजी प्रोग्राम्स के पेपर में हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। एक गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 0.25 नंबर कटते हैं।

CLAT 2020 के जरिए इन कोर्सेस में दाखिला ले सकते हैं अभ्यर्थी
क्लैट (CLAT 2020) प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने के बाद अभ्यर्थी LLB और LLM पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थी निम्म कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

  • बीए एलएलबी (बेचुलर ऑफ आर्ट्स एलएलब)
  • बीएससी एलएलबी (बेचुलर ऑफ साइंस एलएलबी)
  • बीकॉम एलएलबी (बेचुलर ऑफ कॉमर्स एलएलबी)
  • बीबीए एलएलबी (बेचुलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एलएलबी)
  • बीएसडब्ल्यू एलएलबी (बेचुलर ऑफ सोशल वर्क एलएलबी)
  • एलएलम (मास्टर ऑफ लॉ)

महत्वपूर्ण बातें जो आपको जाननी चाहिए

  • अभ्यर्थी 18 मई तक क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। 
  • क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट- clat@consortiumofnlus.ac.in 
  • पीजी कोर्स के लिए जनरल अभ्यर्थी के स्नातक में  55 फीसदी अंक चाहिए।
  • एससी/ एसटी उम्मीदवारों के 50% अंक होने चाहिए।
  • क्लैट पीजी एलएलबी के लिए जनरल अभ्यर्थी के 12वीं में 45% अंक होने चाहिए।
  • एससी/ एसटी उम्मीदवारों के 12वीं में 40% अंक होने चाहिए।

परीक्षा में सफल होने के बाद इन 21 विश्वविद्यालयों में से किसी एक में दाखिला ले सकते हैं अभ्यर्थी

  • नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
  • महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ओरंगाबाद
  • एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
  • महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर
  • हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल
  • महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, मुंबई
  • पश्चिम बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जुडिशियल साइंस, कलकत्ता
  • तमिलनाडु नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, तिरुचिरपल्ली
  • दामोदरम संजीवैया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, विशाखापट्टनम
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड जुडिशियल एकेडमी, असम
  • हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची
  • राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पंजाब
  • गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ओडिशा
  • आरएमएनएलयू, लखनऊ
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडी, कोच्ची
  • चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जबलपुर
विज्ञापन


'सफलताडॉटकॉम' के क्लैट कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए इस फॉर्म के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें