कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2019 की आंसर-की जारी कर दी गई है। कंसॉर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने अपनी आधिकारी वेबसाइट पर 30 मई 2019 को ये आंसर-की जारी किया है।
विज्ञापन
हालांकि प्रश्न पत्र और आंसर-की जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट अपडेट की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसलिए जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आंसर-की के लिए वेबसाइट देखते रहें। यहां दिए गए लिंक से ही आप आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि अभी क्लैट 2019 की सिर्फ प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई है। इस आंसर-की में किसी तरह की आपत्ति होने पर अभ्यर्थी इस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज आपत्तियों के आधार पर आंसर-की की दोबारा जांच की जाएगी। फिर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।