कर्नाटक में अभिभावकों और शिक्षकों से बात करने के बाद स्कूल खोले जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल खुलने को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। जुलाई में स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग अभिभावकों और शिक्षकों से फीडबैक लेगा और उसके बाद तारीख तय की जाएगी। इससे पहले एएनआई ने ट्वीट कर बताया था कि चौथी कक्षा से लेकर सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी। जबकि, पहली से लेकर तीसरी एवं आठवीं से लेकर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 15 जुलाई से कक्षाओं का संचालन होगा।