फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय खुलने के बाद जेएनयू करेगा ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन

Wed, 03 Jun 2020 05:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय खुलने के बाद ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन करेगा। जो विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षाओं को नहीं दे पाए हैं, उनके लिए विश्वविद्यालय खुलने के बाद ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित की गई ऑनलाइन परीक्षाओं में भाग लेने में असमर्थ रहे विद्यार्थियों के लिए यूनिवर्सिटी खुलने के बाद ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MHT CET 2020: विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ी

विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल-मई में आयोजित की गई थी। ऑनलाइन परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बात की जानकारी 9 मई को जारी किए गए अकादमिक कैलेंडर में दी गई थी। विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है जिसमें यूनिवर्सिटी को 30 जून तक बंद रखने की घोषणा की गई है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से कहा है कि वो जहां है, वहीं रहें और तब तक विश्वविद्यालय वापस न लौटें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का कहना है कि आगामी अधिसूचना तक विद्यार्थी विश्वविद्यालय न लौटें। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार विश्वविद्यालय में कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू होंगी। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जब पहली बार लॉकडाउन की घोषणा हुई थी तभी से सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद हैं।

इसे भी पढ़ें-कोचीन विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए जारी की कॉमन एडमिशन टेस्ट की तारीख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें