पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बुधवार को कहा कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं एक के बाद एक जून में होंगी। उन्होंने कहा कि पहले दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा होगी और उसके बाद बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। बता दें कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आमतौर पर हर साल फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की जाती हैं।