काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को जानकारी दी कि वे दिन शुक्रवार को दोपहर तीन बजे दसवीं और बारहवीं के परिणामों का एलान करेगा। परीक्षा में उपस्थित हुए 01वीं-12वीं परीक्षा के विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं।
बता दें कि फरवरी और मार्च महीने में होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं को कोरोना महामारी की वजह से स्थगित करना पड़ा था। बोर्ड ने लंबित परीक्षाओं के लिए निर्णय लिया था कि जुलाई में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। लेकिन बाद में बोर्ड ने कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परीक्षा नहीं लेने का फैसला किया। ध्यान दें कि लंबित परीक्षाओं के लिए अंक इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे।
CISCE ICSE Result 2020: मुख्य वेबसाइट्स-
- cisce.org
- results.cisce.org
CISCE ICSE Result 2020: मोबाइल पर ऐसे देखें अपना परिणाम-
आप अपने परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के साथ मोबाइ पर एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। ये सुविधा लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले मैसेज बॉक्स में जाना होगा। उसके बाद ICSE या ISC के छात्र अपनी-अपनी यूनीक आईडी टाइप कर 09248082883 नंबर पर भेज दें। यदि आप ICSE यानी 10वीं के छात्र हैं तो आप (ICSE यूनीक आईडी) टाइप करके भेज सकतेे हैं वही अगर आप आईएससी यानी 12वीं के छात्र हैं ते आप (ISC यूनीक आईडी) टाइप करके भेज सकते हैं।