कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के परिणाम आज काउंसिल फॉर द स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा घोषित होंगे। दोपहर 3 बजे बोर्ड परिणामों की घोषणा कर देगा। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी परिणाम सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। सीआईएससीई की ऑफिशियल वेबसाइट
cisce.org है। छात्र अपने नतीजे अन्य वेबसाइट results.cisce.org पर भी देख सकते हैं। यदि छात्रों को परिणामों से लेकर या परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की उलझन सामने आए तो स्कूल आईसीएसई बोर्ड के हेल्पडेस्क की मदद से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
- बोर्ड हेल्पलाइन नंबर- 1800-267-1760
- बोर्ड ईमेल आईडी- ciscehelpdesk@orionic.com
परिणामों को लेकर एएनआई ने एक ट्वीट भी साझा किया था-
CISCE Result 2020: कैसे देखें अपने रिजल्ट-
चरण - 1 सबसे पहले काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग-इन करें।
चरण - 2 अब परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब ICSE / ISC 2020 में से एक का चुनाव करें।
चरण - 4 अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण - 5 अपनी जरूरी जानकारी जैसे- यूनीक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें। और संबमिट करें।
सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा। डाउनलोड कर एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।