CISCE Exam 2020: दी काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की 10वीं और 12वीं के स्थगित विषयों की परीक्षाओं की तिथि आयोजन से 8 दिन पहले जारी कर दी जाएंगी। खत्म होने के छह से आठ हफ्तों के बीच बोर्ड रिजल्ट भी जारी कर देगा।
बोर्ड के सचिव गेरी एराथून ने इस बाबत स्कूलों को पत्र लिखकर जानकारी दी है। उन्होंने स्कूलों को बताया है कि आधिकारिक पत्र जारी कर स्थगित बोर्ड परीक्षाओं की तिथि के बारे में सभी को जानकारी दे दी जाएगी।
सीआईएससीई के कक्षा 10वीं की छह 12वीं की आठ विषयों की परीक्षाएं लॉकडाउन के चलते स्थगित कर दी गई थीं। बोर्ड ने कहा कि परीक्षाएं आयोजित करने के लिए स्कूलों को 8 दिन का समय दिया जाएगा। परीक्षाएं जल्द निपटाने के लिए इनका आयोजन शानिवार व रविवार को भी होगा।
वहीं बोर्ड ने निर्देश दिया है, कि कक्षा 10वीं के छात्रों को प्रोविजनल तौर पर कक्षा 11वीं में प्रवेश की अनुमति दे दी जाए। स्कूल प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम के आधार पर छात्रों को प्रोविजनल तौर पर कक्षा 11वीं में प्रवेश दे सकते हैं। साथ ही लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा प्रदान की जाए।
सीआईएससीई आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UP Board Result 2020: हाईस्कूल और इंटर की लगभग 3 करोड़ कॉपियों का होगा मूल्यांकन, जानें कब आएगा परिणाम
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।