ISC Exam 2022 Semester 2: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जो छात्र 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली आईएससी कक्षा 12वीं सेमेस्टर-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे सीआईएससीई द्वारा जारी दिशा-निर्देश और अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें, ताकि परीक्षा के समय कोई परेशानी न हो। बोर्ड परीक्षा की डेट शीट पहले ही जारी की जा चुकी हैं।