फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Semester 2 Exam 2022: सीआईएससीई ने आईएससी 12वीं की परीक्षा के लिए जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Tue, 29 Mar 2022 09:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CISCE ISC Exam Important Guidelines: सेमेस्टर 2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आईएससी कक्षा 12वीं सेमेस्टर-2 की आखिरी परीक्षा 13 जून को होगी। वहीं, आईएससी रिजल्ट जुलाई 2022 के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सीआईएससीई आईएससी 12वीं बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISC Exam 2022 Semester 2: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जो छात्र 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली आईएससी कक्षा 12वीं सेमेस्टर-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे सीआईएससीई द्वारा जारी दिशा-निर्देश और अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें, ताकि परीक्षा के समय कोई परेशानी न हो। बोर्ड परीक्षा की डेट शीट पहले ही जारी की जा चुकी हैं।

विज्ञापन

 

ISC Exam 12वीं सेमेस्टर-2 का आखिरी पेपर 13 जून को

सेमेस्टर 2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आईएससी कक्षा 12वीं सेमेस्टर-2 की आखिरी परीक्षा 13 जून को होगी। वहीं, आईएससी रिजल्ट जुलाई 2022 के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। सीआईएससीई ने जेईई मेन के साथ परीक्षा की तारीखों के टकराव से बचने के लिए आईएससी बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल में कुछ बदलाव भी किए हैं। फाइनल समय-सारणी जारी करने के बाद ही बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आईएससी 12वीं के परीक्षार्थी काउंसिल द्वारा जारी संशोधित टाइम-टेबल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं। 

 

ISC Board Exam: परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से 30 मिनट पहले पहुंचना चाहिए।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले ही सीटिंग प्लान के अनुसार परीक्षा हॉल में बैठना होगा।
  • परीक्षा के दौरान और परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षार्थियों के लिए कोविड-19 से संबंधित बचाव एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
  • प्रश्न- पत्र में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़े, और केवल उतने ही प्रश्नों का उत्तर दें, जितने प्रश्न, प्रश्न पत्र में दिए गए हैं।
  • छात्रों को उत्तर पुस्तिका के शीर्ष पेज पर अपना हस्ताक्षर करना होगा और अपनी आईडी, इंडेक्स नंबर और विषय भी लिखना होगा।
 

  • वहीं, परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका में प्रश्न लिखने की आवश्यकता नहीं है, उसकी जगह सिर्फ आंसर लिखकर आगे क्वेश्चन नंबर यानी उत्तर प्रश्न क्रमांक लिख दें। 
  • उत्तर लिखने के लिए परीक्षा के दौरान केवल नीली या काली स्याही के पेन का ही उपयोग करें। 
  • उत्तर पुस्तिका में पेंसिल का उपयोग केवल चित्र बनाते समय ही करें।
  • कोई भी छात्र कैलकुलेटर या अन्य किसी तरह के तकनीकी गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग न करें और साथ भी न लेकर जाए।
  • उम्मीदवार को ऐसे किसी डिवाइस का उपयोग करते हुए पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

ISC Exam 2022 Semester 2 का संशोधित टाइम-टेबल 

Image preview

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें