रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?
- छात्र का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- माता-पिता का नाम
- स्कूल का नाम
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास/फेल स्टेटस
रिजल्ट अस्थायी (provisional) होता है। छात्रों को अपने मूल अंकपत्र संबंधित स्कूल से प्राप्त करने होंगे।
पिछले साल का रिजल्ट विवरण
साल 2024 में ओडिशा बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट 26 मई को जारी किया गया था। परीक्षाओं में कुल 3,84,597 छात्रों ने भाग लिया था। पिछले वर्ष विज्ञान संकाय में 86.93%, वाणिज्य संकाय में 82.27% और कला संकाय में 80.95% छात्र सफल घोषित किए गए थे।
CHSE Odisha Class 12 Result 2025: कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाएं।
- "Annual CHSE Examination Results 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें।
- "Submit" पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।