फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar ITICAT 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए अंतिम तिथि नजदिक, जल्द करें पंजीकरण वरना छूट जाएगा मौका

Wed, 21 May 2025 04:41 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

 Bihar ITICAT 2025 Registration: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें। प्रवेश परीक्षा 15 जून को होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar ITICAT 2025: अगर आप बिहार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2025 में भाग लेना चाहते हैं, तो अब देर करने की बिल्कुल भी गुंजाइश नहीं है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई 2025 तय की गई है और अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं।

विज्ञापन


बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में हर साल हजारों युवा अपने करियर की शुरुआत करते हैं। ऐसे में यह मौका न गंवाएं और जल्दी से bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करें।

बिहार आईटीआईसीएटी 2025 के लिए संशोधित कार्यक्रम

पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 मई 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 मई 2025
सुधार विंडो 26 से 27 मई 2025
प्रवेश पत्र जारी 7 जून 2025
परीक्षा की संभावित तिथि 15 जून 2025

कौन कर सकता है आवेदन?

  • जिन उम्मीदवारों ने बीएसईबी, सीबीएसई या किसी अन्य समकक्ष बोर्ड जैसे मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है या दे रहे हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं।
  • न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष और 17 वर्ष (एमएमटी और एमटी ट्रेड्स के लिए) है, जबकि परीक्षा में बैठने की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
बिहार आईटीआई कैट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी।

इतना है पंजीकरण शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए बिहार आईटीआई कैट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 750 रुपये है।
  • विकलांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 430 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणियों के उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

Bihar ITICAT 2025: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपको होमपेज में “Online Application Portal of ITICAT-2025” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
  • अब फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें