फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHSE Odisha plus two Result 2019: कॉमर्स और आर्ट्स से पहले साइंस के नतीजे, ऐसे करें चेक

Fri, 31 May 2019 01:04 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Board Result
विज्ञापन

CHSE Odisha plus two Result 2019: ओडिशा बोर्ड (CHSE) 12वीं (plus two) के परिणाम को लेकर अलग-अलग संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा बोर्ड सचिव लोपा मुद्रा मोहानी ने कहा है कि अब तक परिणाम की घोषणा करने की तिथि पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि हर साल ओडिशा बोर्ड आर्ट्स और कॉमर्स से पहले साइंस संकाय के नतीजे जारी करता है।

विज्ञापन


इस बार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 3.69 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2.35 लाख छात्र-छात्राएं आर्ट्स में, 99,000 साइंस और करीब 27,200 कॉमर्स में शामिल हुए थे। परीक्षा 7 से 30 मार्च 2019 के बीच आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

CHSE ने पिछले साल 12वीं साइंस के नतीजे 19 मई को जारी किए थे। 95,096 विद्यार्थियों में से 73,211 सफल हुए थे। कुल पास प्रतिशत 77.98 फीसदी रहा था। वहीं, 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे 9 जून को जारी किए गए थे।

CHSE Odisha plus two Result 2019: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

- बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट पर जाएं।
- CHSE plus 2 Result पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
- इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें