फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHSE Odisha Result 2023: सीएचएसई ओडिशा रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री ने बताया- कब होगा जारी?

Thu, 13 Apr 2023 09:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CHSE Odisha Result 2023: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 मई के अंत तक जारी करेगा।
विज्ञापन
CHSE Odisha Class 12 Result 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CHSE Odisha Class 12 Result 2023 Out Date Time Update: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 मई के अंत तक जारी करेगा। उम्मीदवार जो कक्षा 12वीं में विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

CHSE Odisha Class 12 Result 2023 सात मई तक पूरी होगी मूल्याकंन प्रक्रिया

ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री, समीर रंजन दाश ने बताया है कि कक्षा 12वीं की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया सात मई, 2023 तक समाप्त हो जाएगी। जन शिक्षा मंत्री ने कहा कि उम्मीद के अनुसार, सभी संकाय के लिए कक्षा 12वीं के परिणाम मई, 2023 के अंत तक उपलब्ध हो जाएंगे।

 

CHSE Odisha Class 12 Result 2023 अप्रैल में समाप्त हुई हैं परीक्षाएं

सीएचएसई ओडिशा ने साइंस स्ट्रीम के लिए एक मार्च से और कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए दो मार्च से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। कक्षा 12वीं विज्ञान और वाणिज्य वर्ग की परीक्षा चार अप्रैल को संपन्न हुई जबकि कला वर्ग की आखिरी परीक्षा पांच अप्रैल, 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई है। 
 
विज्ञापन

CHSE Odisha Class 12 Result 2023 अप्रैल में समाप्त हुई हैं परीक्षाएं

काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीएचएसई ओडिशा की ओर से बताया गया कि 2022 में, ओडिशा कक्षा 12वीं की परीक्षा में कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक संकाय के लिए 3,21,508 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। साइंस का पास प्रतिशत 94.12 प्रतिशत, कॉमर्स का 89.2 प्रतिशत और आर्ट्स का 82.10 प्रतिशत रहा था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें