CHSE Odisha Board 12th Result 2019: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स विषय के लिए हुई सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम आज यानी 6 अगस्त को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि वे ऑफिशियल वेबसाइट्स orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले मुख्य परीक्षा के परिणाम 12वीं के लिए शुक्रवार, 21 जून, 2019 को घोषित किए गए थे।
पूरक परीक्षाएं 18 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित की गई थीं। सूत्रों के अनुसार, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.84 है। आर्ट्स स्ट्रीम में 82.6 फीसदी छात्र पास हुए जबकि कॉमर्स स्ट्रीम के 87.37 फीसदी छात्रों ने क्वालीफाई किया है। विज्ञान स्ट्रीम के लिए आंकड़ा 67.7 प्रतिशत और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए 35.7 प्रतिशत है।
CHSE Odisha Board 12th Result 2019: कैसे करें चेक-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर लॉगइन करें ।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपनी जरूरी जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
यह भी पढ़ें- 6 अगस्त: जब भारत में हुआ अनोखे बच्चे का जन्म और नासा को मिली मंगल पर उम्मीद
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...