CHSE Odisha 12th Result 2024: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने आज कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए नतीजे घोषित कर दिए हैं। ओडिशा 12वीं के नतीजों का स्ट्रीम-वाइज कुल पास प्रतिशत भी जारी कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (chseodisha.nic.in.) और (orissaresults.nic.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं।
छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना पंजीकरण नंबर, रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इस साल ओडिशा से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3,84,597 छात्र उपस्थित हुए थे। पिछले साल ओडिशा कक्षा 12वीं में छात्रों का समग्र प्रदर्शन 78.88% था।