CHSE Odisha 12th Arts Result: काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से कक्षा बारहवीं के कला संकाय के परिणाम को कल सोमवार 08 अगस्त, 2022 को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में छात्र जो अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी। इस परिणाम के साथ ही बोर्ड द्वारा वोकेशनल स्ट्रीम के भी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने भी इस साल इस संकाय की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को CHSE Odisha की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया...