ऑनलाइन कब चेक कर सकेंगे परिणाम?
CHSE Odisha द्वारा कक्षा बारहवीं बोर्ड के कला संकाय के परिणाम को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। परिणाम शाम को जारी किए जा सकते हैं। इसके बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारी का प्रयोग करना होगा। ये सभी जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर उपलब्ध हैं।
कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
छात्र परिणाम को नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के आर्ट्स के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इस का प्रिंट भी निकलवा लें।