छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म जारी किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अभ्यर्थी 12 जनवरी 2021 तक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। आयोग द्वारा कुल 158 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनके लिए परीक्षा अगले साल होगी।