Chhattisgarh Police SI Recruitment 2023
- फोटो : social media
Chhattisgarh Police SI Bharti Result 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एसआई के पद पर हुई भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर (रेडियो), सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) सहित कई पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 के दिन किया गया था, जिसके नतीजे आज जारी किए गए हैं। परीक्षा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए सुबह दस बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस के पांच संभागीय मुख्यालयों जिनमें अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में बनें सेंटर्स पर हुआ था।
ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- Chhattisgarh Police SI Result नाम का लिंक दिया होगा इस पर क्लिक करें।.
- लिंक पर क्लिक करने पर जो विंडो खुले उस पर रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें।
- आपका सीजी पुलिस एसआई रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें।
बता दें कि इस परीक्षा में 60,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनके लिए नतीजे घोषित किए गए हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 971 पद भरे जाएंगे।