फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGSOS: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Mon, 22 Feb 2021 06:17 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने ओपन स्कूल की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब विलंब शुल्क के साथ दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के लिए चार मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपये की लेट फीस देनी होगी। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी रखी गई थी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-BSEB Matric Exam 2021: सोशल मीडिया पर पेपर वायरल करने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर


अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ओपन स्कूल की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgsos.co.in है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू हो सकती हैं। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं के तारीख की घोषणा नहीं की गई है। पिछले साल बोर्ड ने यह तय कर दिया था कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान अतिरिक्त आंसर शीट नहीं दी जाएगी। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 32 पेज की आंसर शीट और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 42 पेज की आंसर शीट के अतिरिक्त अन्य आंसर शीट नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-SSC Twitter Account: एसएससी के नाम पर बनें हैं कई ट्विटर अकाउंट, जानें असलियत

इस साल ओपन स्कूल की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखों की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी करेगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें