CGBSE Board Exam 2023 Result: मार्च में हुईं थीं परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गईं थीं। सीजीबीएसई इंटर मीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक मार्च से 31 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गईं थीं। जबकि, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 24 मार्च, 2023 के बीच आयोजित हुई थी।
CGBSE Board Exam 2023 Result: यहां देखें 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे
छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों में कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल रहे उम्मीदवार अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही अमर उजाला की वेबसाइट पर भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट संबंधी ताजा अपडेट देख सकते हैं। वहीं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।