CG Board 2019: 10वीं और 12वीं बोर्ड में प्राप्त बोनस अंकों का सिस्टम अब बदला जाएगा। एनसीसी, स्काउट गाइड, खिलाड़ी के साथ अन्य इनसे जुड़े छात्रों को अब बोनस अंक मिलेंगे, लेकिन छात्र बोनस अंकों का फायदा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में नहीं उठा पाएंगे। क्योंकि बोनस के अंकों कों उनमें प्राप्त अंकों में नहीं जोड़ा जाएंगा। बोनस नंबरों से छात्रों का परिणाम में कोई सुधार नहीं होगा। नए वर्ष से प्राप्त होने वाले बोनस अंकों के नियमों में बदलाव किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने इसके लिए तैयार है, अधिकारिकयों का कहना है कि मिलने वाले अतिस्क्ति अंकों को कुल प्राप्तांकों से नहीं जोड़ा जाएगा।
आपको बता दें कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं परीक्षा में 3360 छात्रों को बोनस अंक प्राप्त हुआ था। वहीं बोनस अंकों से कई छात्रों टॉप-10 कि लिस्ट में भी थे। गौरतलब है की बोर्ड परीक्षाओं में बोनस अंकों को देने का नियम लगभग पांच साल पहले से लागू किया गया है। इसके तहत एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, खेल के साथ जुड़े अन्य छात्रों को बोनस अंकों के रूप में 10 से 20 नंबर दिए जाते थे और इस कारण इस बार भी छात्रों को इसका काफी फायदा मिला है। इसके तहत छह कैटेगरी आती हैं- खेल, स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस, विद्याभारती और खेल एवं युवा कल्याण। बात करें तो इस वर्ष खेल वर्ग में सबसे अंक अधिक लगभग 2200 बोनस अंक और स्काउट गाइड के तहत लगभग 900 छात्रों को बोनस अंक दिए गए हैं।