फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने किए तीन नए कोर्स शुरू, अब कहीं जाने की जरूरत नहीं

Fri, 24 May 2019 01:49 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने तीन नए कोर्स शुरू किए हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन में साइकोलॉजी और इकोनॉमिक्स, जबकि ग्रेजुएशन में बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स का कोर्स शामिल किया है। छात्रों की रुचि देखकर कोर्सों को शुरू किया गया है। अब छात्रों को इन कोर्सों में दाखिला लेने के लिए अन्य विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का कहना है कि पिछले कुछ सालों में साइकोलॉजी लेने वाले छात्रोें की संख्या में इजाफा हुआ है। छात्र इस विषय में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। विश्वविद्यालय ऐसे छात्रों को भी पोस्ट ग्रेजुएशन करने का मौका दे रहा है, जिनके पास ग्रेजुएशन में साइकोलॉजी विषय नहीं था।

विश्वविद्यालय का मानना है कि इस विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों का आंकड़ा अधिक रहता है, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। वहीं अगर किसी छात्र के ग्रेजुएशन में मैथ्स का विषय था तो वो भी इकोनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि छात्रों की मांग को देखते हुए इन कोर्सों को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें