यह छात्रवृत्ति राज्य में कक्षा 8 में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मेधावी छात्रों को प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ एनएमएमएस परीक्षा राज्य भर में कुल 146 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। राज्य शिक्षा विभाग ने कहा, इसके लिए छात्रों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ एनएमएमएस आवेदन पत्र 2023 जमा करने की अंतिम तिथि 08 सितंबर 2023 है।
एनएमएमएस छात्रवृत्ति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 2,246 को कोटा आवंटित किया गया है। जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे। जिन छात्रों का चयन किया जाएगा उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के तहत किसी एक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, गैर सरकारी विद्यालय, आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।