फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Board Result 2022: आज नहीं आएगा सीजीबीएसई का रिजल्ट, बोर्ड ने बताया इस दिन जारी होंगे नतीजे

Thu, 12 May 2022 02:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Chattisgarh Board Result Date: कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि सीजीबीएसई 12वीं का परिणाम गुरुवार, सुबह 11:30 बजे तक जारी किया जाएगा, लेकिन सीजीबीएसई के अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने मीडिया को बताया कि कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए सीजीबीएसई परिणाम 2022 की घोषणा 12 मई को नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Chattisgarh Board Result Date - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chattisgarh Board Result Date: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम गुरुवार, 12 मई, 2022 को घोषित नहीं किए जाएंगे। कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि सीजीबीएसई 12वीं का परिणाम गुरुवार, सुबह 11:30 बजे तक जारी किया जाएगा, लेकिन सीजीबीएसई के अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने मीडिया को बताया कि कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए सीजीबीएसई परिणाम 2022 की घोषणा 12 मई को नहीं की जाएगी। क्योंकि कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख अभी तक बोर्ड द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, एक अधिकारी ने संकेत दिए कि कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए सीजीबीएसई के परिणाम 14 मई तक घोषित किए जा सकते हैं।  

विज्ञापन

 

दोनों कक्षाओं के परिणाम इस सप्ताह घोषित किए जाएंगे

छत्तीसगढ़ बोर्ड के अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख अभी तय नहीं हुई है। दोनों परिणाम इस सप्ताह घोषित किए जाएंगे। हालांकि, सीजीबीएसई के एक अधिकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया अप्रैल में पूरी हो गई थी और रिजल्ट तैयार करने के बाद कुछ प्रक्रिया अभी की जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सीजीबीएसई की वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in से रिजल्ट देख सकेंगे। सीजीबीएसई बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा तीन से 23 मार्च, 2022 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा दो से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022 देखने एवं डाउनलोड करने के स्टेप्स

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं के परिणामों की जांच कर सकते हैं :- 
  1. सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  2. सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2022 कला, वाणिज्य, विज्ञान सीजी 12वीं परिणाम 2022 के लिंक या सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 के लिए 'सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड टाइप करें और सबमिट बटन दबाएं।
  4. CGBSE परिणाम 2022 आपकी कक्षा के अनुसार स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. पीडीएफ प्रारूप में सीजीबीएसई 12वीं या 10वीं के परिणाम को डाउनलोड करें।
  6. साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें