फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: लैंडिंग से पहले जानिए चांद से जुड़ी ये बातें, दीजिए इन सवालों के जवाब

Wed, 23 Aug 2023 02:07 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

chandrayaan-3: इसरो की तरफ से भेजा गया चंद्रयान 3 बुधवार शाम 06  बजकर 04 मिनट पर चांद पर लैंड करने जा रहा है। पूरा देश इसके सफल लैंडिंग की दुआ कर रहा है। लेकिन चांद के बारे में आप कितना जानते हैं। अपने आपको चेक कर सकते हैं। दीजिए इन सवालों के जवाब... 
विज्ञापन
Chandrayaan 3 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाल-1 जानिए कब बना था चांद

जवाब- वैज्ञानिकों के मुताबिक, करीब 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी और थीया के बीच भयानक टक्कर हुई थी, जिसके बाद बचे मलबे से चांद का निर्माण हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos

सवाल 2- चंद्रयान-3 मिशन पर कितना पैसा खर्च हुआ?

जवाब- चंद्रयान-3 मिशन पर 615 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह मिशन 40 दिन के सफर के बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के लिए तैयार है। इससे पहले साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन पर 978 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

सवाल 3-  क्या चांद पर घट जाता है इंसान का वजन?

जवाब- विज्ञान के मुताबिक, चांद की गुरुवाकर्षण शक्ति धरती से बहुत कम है। इसकी वजह से चांद पर जाने से इंसान का वजन कम हो जाता है। बता दें कि इंसान का वजन वास्तिवक वजन से करीब 16.5 फीसदी तक कम हो जाता है।

सवाल 4- चांद पर पहुंचने वाला आखिरी व्यक्ति कौन था?

जवाब- चांद पर आखरी बार जाने वाले इंसान का नाम जीन सर्नन(Gene Cerner) है, जोकि 1972 में नासा के Apollo 17 मिशन के बीच में चांद पर गए थे।

सवाल 5- चांद के दक्षिणी ध्रुव को रहस्यमयी क्यो कहते हैं?

जवाब- चांद का दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र जहां चंद्रयान-3 लैंडिंग की कोशिश कर रहा है, उसे बेहद रहस्यमयी माना जाता है। नासा के मुताबिक, इस क्षेत्र में ऐसे कई गहरे गड्ढे और पर्वत हैं, जिसकी छांव वाली जमीन पर अरबों सालों से सूरज की रोशनी नहीं पहुंची है।

सवाल 6- चांद दिन में गर्म रात में ठंडा क्यों होता है?

जवाब- चांद दिन के समय बहुत गर्म और रात में बहुत ज्यादा ठंडा होता है। चन्द्रमा में दिन का औसत तापमान 134 डिग्री सेल्सियस और रात का -153 डिग्री सेल्सियस होता है।

सवाल 7- चांद पर काले धब्बे क्यों दिखाई देते हैं?

जवाब- चांद की सतह से टकराने वाले क्षुद्रग्रह और धूमकेतु की वजह से इसकी सतह पर इतने सारे गड्ढे हैं, क्योंकि चांद पर वायुमंडल नहीं है, इसलिए ये गड्ढे अब तक मौजूद हैं। यही गड्ढे हमें काले धब्बे के रूप में दिखाई देते हैं।

सवाल 8- चांद की सतह पर गोल्फ खेलने वाले व्यक्ति कौन थे?

जवाब- 06 फरवरी 1971 को अपोलो-14 ने चांद की सतह को छुआ था। इस मिशन पर गए अंतरिक्षयात्री एलेन शेफर्ड गोल्फर थे और वो इस मिशन पर अपने साथ गोल्फ स्टिक और गोल्फ की गेंदें भी लेकर गए थे। उन्होंने चांद की सतह पर गोल्फ खेला था।

सवाल 9- क्या चांद पृथ्वी से दूर हो रहा है?

जवाब- हर साल चांद पृथ्वी से लगभग 3.8 सेमी दूर होता जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि यह अगर 50 बिलियन वर्षों तक चलता रहा तो चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में 27.3 दिनों के बजाय 47 दिन लगने लगेंगे।

विज्ञापन


सवाल 10 - अगर चांद अचानक अपनी जगह से गायब हो जाए तो पृथ्वी का क्या होगा?

जवाब- अगर चंद्रमा अचानक गायब हो जाता है, तो उसका गुरुत्व प्रभाव खत्म हो जाता है। इससे हमारी घूमती पृथ्वी पर चंद्रमा का जो प्रभाव पड़ता है। वह भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में पृथ्वी का एक दिन केवल 6 से 8 घंटों का होगा। चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कम होने से पृथ्वी अभी के मुकाबले तीन से चार गुना ज्यादा तेज घूमेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें