फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: 20 अप्रैल को जारी होगा नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट

Tue, 14 Apr 2020 07:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने मंगलवार को बताया कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी होगा। शिक्षा विभाग ने गर्मियों की छुट्टियों को लेकर भी अहम फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों को पहले कर दिया है।

विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टियों को 15 अप्रैल से लेकर 14 मई तक कर दिया गया है। इस बार चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 15 अप्रैल से लेकर 14 मई के बीच रहेंगी। शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशभर में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद प्रेस रिलीज जारी कर ये घोषणा की। 

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग 20 अप्रैल को नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों का ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेगा। विद्यार्थी स्कूलों के वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी रिजल्ट की जानकारी पा सकते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक कर दिया गया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में स्कूल और कॉलेज पहले से ही बंद हैं। कई परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। अब लॉकडाउन के बढ़ने से आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी नोटिफिकेशन जारी होंगे। ये परीक्षाएं भी स्थगित होंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें