CGPSC Prelims 2020: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक 2020 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अंतिम संशोधित मॉडल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर उपलब्ध कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
9 फरवरी 2020 को हुई थी परीक्षा
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2020 को आयोजित हुई थी। दरअसल, परीक्षा का परिणाम कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण विलंबित हुआ और प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की गईं। अब अंतिम संशोधित मॉडल उत्तर कुंजी आधिकारिक साइट पर जारी कर दी गई है।
ऐसे डाउनलोड करें CGPSC प्रारंभिक परीक्षा अंतिम मॉडल उत्तर कुंजी
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।