UPSC NDA I 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2021 के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2020 से शुरू होगी। संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर दो दिन बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2020
यूपीएससी एनडीए के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2021 है। UPSC NDA 1 परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को होगी। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन और पर्सनालिटी टेस्ट के जरिए अभ्यर्थियों का चयन होगा। पिछले साल आयोग ने 418 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिनमें से 370 रिक्तियां राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए थीं और 48 नौसेना अकादमी (10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम) के लिए थीं।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की सेना विंग के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। परीक्षा में गणित व जनरल एबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। गणित से 120 सवाल होंगे। पेपर कुल 300 नंबर का होगा। यह परीक्षा ढ़ाई घंटे की होती है।जनरल एबिलिटी के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 600 अंकों का पेपर होगा।