इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) की परीक्षा में कुल 3,23,094 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 1,45,141 लड़के और 1,77,953 लड़कियां थीं। कुल 2,24,913 छात्र सफल घोषित किए गए। इस प्रकार, 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 76.53% रहा। लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80.70% का पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 71.39% दर्ज हुआ।
वहीं, हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा में कुल 2,38,626 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 1,10,084 लड़के और 1,37,442 लड़कियां थीं। इनमें से 1,94,906 छात्र सफल घोषित किए गए, जिससे ओवरऑल पास प्रतिशत 81.87% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% रहा जबकि लड़कों का प्रतिशत 78.07% रहा। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें:- CG Board Toppers List: 10वीं में इशिका और नमन, तो बारहवीं में अखिल ने किया टॉप; यहां देखें पूरी मेधावी सूची
छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2025
| रैंक |
कक्षा 10वीं के टॉपर |
अंक / प्रतिशत |
कक्षा 12वीं के टॉपर |
अंक / प्रतिशत |
| 1 |
इशिका बाला (कांकेर), नमन कुमार खुंटिया (जशपुर) |
595 अंक (99.17%) |
अखिल सेन (कांकेर) |
491 अंक (98.20%) |
| 2 |
लिव्यांश देवांगन (बलौदाबाजार) |
594 अंक (99.00%) |
श्रुति मंगतानी (महेंद्रगढ़) |
487 अंक (97.40%) |
| 3 |
रिया केवट (बालोद), हेमलता पटेल (रायगढ़), टिपेश प्रसाद यादव |
593 अंक (98.83%) |
वैशाली साहू (बेमेतरा) |
486 अंक (97.20%) |
CGBSE Result: ऐसे देखें सीजी बोर्ड रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Student Corner' सेक्शन में जाएं और 'परीक्षा परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अब 'हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024' या 'हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024' में से अपनी कक्षा के अनुसार विकल्प चुनें।
- 'मुख्य परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।