CGBSE Revaluation Result 2019 : छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CGBSE ने 10वीं और 12वीं के पुनर्मल्यांकन के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे, उनके परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
बता दें कि CG बोर्ड ने केवल उन उम्मीदवारों के लिए पुनर्मूल्यांकन परिणाम की घोषणा की है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम 10 मई को जारी किए गए थे। परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। परिणाम 2019 की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करके परीक्षा परिणामों के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्प्राप्ति का मौका दिया गया था। छात्र अपना CGBSE पुनर्मूल्यांकन परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का अनुसरण करें।