फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Result 2019 : पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 02 Jul 2019 11:06 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CGBSE Revaluation Result 2019 : छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CGBSE ने 10वीं और 12वीं के पुनर्मल्यांकन के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे, उनके परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि CG बोर्ड ने केवल उन उम्मीदवारों के लिए पुनर्मूल्यांकन परिणाम की घोषणा की है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम 10 मई को जारी किए गए थे। परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। परिणाम 2019 की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करके परीक्षा परिणामों के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्प्राप्ति का मौका दिया गया था। छात्र अपना CGBSE पुनर्मूल्यांकन परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का अनुसरण करें।

विज्ञापन

CGBSE पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2019 : ऐसे करें चेक

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर संबंधित वर्ग और श्रेणी लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4: मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5: अब स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम को डाउनलोड करें।
चरण 6: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

CG Board Retotaling 10वीं परिणाम के लिए यहां क्लिक करें।

CGBSE Re-evaluation 10वीं परिणाम के लिए यहां क्लिक करें।

CG Board Retotaling 12वीं परिणाम के लिए यहां क्लिक करें।

CGBSE Re-evaluation 12वीं परिणाम के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें