छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपर
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार राहुल यादव ने 98.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं सिकंदर यादव ने 98.67 अंकों के साथ दूसरा स्थान, पिंकी यादव और सूरज पैंकरा 98.17 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अदिति भगत, रिया हालदार ने सहित चार बच्चों ने चौथी रैंक हासिल की है।
हेलीकॉप्टर तैयार है
सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट- हेलीकॉप्टर तैयार है..बधाई!
कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फिर हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं। आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। जिन लोगों को आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों। आपके हिस्से की सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। खूब मेहनत करें-आगे बढ़ें।
सीजीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 75.05 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेससाय सिंह टेकाम ने 12वीं और फिर 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने लैपटॉप में बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर परीक्षा परिणाम चेक किया।