फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE 10th, 12th Result 2020: 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम हुए जारी, प्रज्ञा कश्यप और टिकेश वैष्णव ने किया टॉप

Tue, 23 Jun 2020 12:25 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chhattisgarh Board CGBSE Result 2020
विज्ञापन

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं, 12वीं की परीक्षा के परिणाम आज यानी 23 जून को घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अब अपना परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल 6 लाख से अधिक उम्मीदवार उत्सुकता से अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे और वहीं 2.5 लाख छात्रों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन


इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 73.62 है। वहीं साल 2019 में 10वीं में पास होने वाले छात्रों का पास होने का प्रतिशत 68.20 था। वहीं 12वीं कक्षा में इस साल 78.59 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के10वीं में पहला स्थान प्रज्ञा कश्यप ने प्राप्त किया। मुंगेली की प्रज्ञा ने 100 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर प्रशंसा राजपूत रहीं। उन्होंने 99.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
विज्ञापन


 छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 12वीं में टिकेश वैष्णव ने 97.80 फीसदी अंको के साथ टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर 97 प्रतिशत अंको के साथ श्रेया अग्रवाल रहीं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2020: ऐसे करें अपने परिणमों की जांच-

चरण 1: सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2:  छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परिणाम 2020 विकल्प पर क्लिक करें
चरण 3: रोल नंबर एवं अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: आपके सामने परीक्षा के परिणाम खुल जाएंगे।
चरण 5- अब विद्यार्थी अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं और एक प्रिंटआउट आगे के लिए सुरक्षित रख लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें