फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGTET Exam 2020: इस दिन आ सकते हैं परीक्षा के एडमिट कार्ड, लें पूरी जानकारी

Thu, 12 Mar 2020 10:08 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CGTET admit card 2020: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद  (CGPEB - Chhattisgarh Professional Examination Board) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh TET 2020 Exam) के एडमिट कार्ड 13 मार्च, 2020 को जारी होने की संभावना है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि यह परीक्षा 22 मार्च, 2020 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कि जा रही है। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी होने के बाद CGPEB की आधिकारिक वेबसाइट yapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। पेपर 1 में पांच भाग होंगे, पेपर 2 में चार भाग होंगे। प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। जो आवेदक दोनों कक्षाओं में पढ़ाना चाहते हैं उन्हें दोनों पेपर में सफल होना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणाें का पालन कर अपने एडमिट कार्ड काे जारी हाेने बाद चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2020 को दो पालियाें में किया जाएगा।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 तक आयाेजित की जाएंगी।
जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक आयाेजित की जाएंगी।

विज्ञापन

CGTET Exam Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड -

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : अब Chhattisgarh TET 2020 Exam एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब नए पेज पर क्लिक करें। 
चरण 4 : उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 :  एडमिट कार्ड जारी हाेने के बाद आपके सामने होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 6 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

CGPEB की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढे़ें : Study: घर पर बैठ कर आप भी कर सकते हैें ये थेरेपी, दर्द और बीमारियां दोनों हो जाएंगी दूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें