परीक्षा का समय
लेवल 1 परीक्षा में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिन्हें 135 मिनट के दो सत्रों में विभाजित किया जाता है। उम्मीदवारों को सत्रों के बीच एक वैकल्पिक ब्रेक भी दिया गया था। पहले और दूसरे सत्र में 90 एमसीक्यू थे और छात्रों को प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय दिया गया था। CFA 2024 नवंबर परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में ऑनलाइन आयोजित की गई थी
सीएफए क्या है?
सीएफए संस्थान की साख दुनिया भर के 160 से ज्यादा देशों में मान्यता प्राप्त है। सीएफए संस्थान एक ऐसा संगठन है, जो वित्तीय विश्लेषकों की विशेषज्ञता और नैतिकता का मूल्यांकन और प्रमाणन करता है। सीएफए कोर्स में नामांकन से पहले, उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष (किसी भी विषय की परवाह किए बिना) होना चाहिए क्योंकि यह एक स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र है। पंजीकरण के समय, उम्मीदवारों को 4,000 घंटे का प्रासंगिक नौकरी का अनुभव या कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
सीएफए लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण दर
- अगस्त 2023 सीएफए लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण दर: 37%
- नवंबर 2023 सीएफए लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण दर: 35%
- फरवरी 2024 सीएफए लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण दर: 44%
- मई 2024 सीएफए लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण दर: 46%
- अगस्त 2024 सीएफए लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण दर: 44%