फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Certificate Course: घर बैठ IIT से डाटा साइंस, मशीन लर्निंग सर्टिफिकेट कोर्स करें, पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट भी

Thu, 13 Oct 2022 05:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

इस सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए चयन पात्रता परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। जबकि दोनों सर्टिफिकेट कोर्स की क्लास नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। इस प्रोग्राम का मकसद छात्रों को डेटा साइंस में मजबूत आधार बनाने और डाटा संचालित निर्णय के लिए पायथन के साथ मशीन लर्निंग (एमएल) में विशेषज्ञता प्रदान करना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब घर बैठे नौकरी और पढ़ाई के साथ आईआईटी और एनएसडीसी मिलकर डाटा साइंस और मशीन लर्निंग सर्टिफिकेट की पढ़ाई का मौका दे रहे हैं। डाटा साइंस सर्टिफिकेट कोर्स छह महीने का होगा, जबकि मशीन लर्निंग एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स नौ महीने का रहेगा। इन दोनों  सर्टिफिकेट कोर्स को पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट पर आईआईटी मंडी और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) का नाम होगा।

विज्ञापन


इस सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए चयन पात्रता परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। जबकि दोनों सर्टिफिकेट कोर्स की क्लास नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। इस प्रोग्राम का मकसद छात्रों को डाटा साइंस में मजबूत आधार बनाने और डेटा संचालित निर्णय के लिए पायथन के साथ मशीन लर्निंग (एमएल) में विशेषज्ञता प्रदान करना है।

आईआईटी मंडी के प्रोफेसर और सतत शिक्षा केंद्र (सीसीई) के प्रमुख प्रोफेसर तुषार जैन ने बताया कि पाठ्यक्रम का संचालन आईआईटी की फैकल्टी द्वारा ऑनलाइन यानी लाइव स्ट्रीमिंग सत्रों के माध्यम से किया जाएगा। कोर्स पूरा होने पर संयुक्त रूप से सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


डाटा साइंस और मशीन लर्निंग विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है। आईआईटी मंडी और एनएसडीसी द्वारा शुरू किये जा रहे इस सर्टिफिकेट कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दुनिया भर में उद्योगों द्वारा मांग में कौशल प्रदान किया जा सके। युवाओं को आईआईटी से बीटेक की तर्ज पर डाटा साइंस और मशीन लर्निंग में सर्टिफिकेट कोर्स करने का मौका मिलेगा।

डाटा वैज्ञानिक, बिजेनस इंटेलीजेंस व सलाहकार के रूप में भविष्य बनाएं : यह कोर्स छात्रों को डाटा विज्ञान में मजबूत आधार तैयार करने और डाटा संचालित निर्णय लेने के लिए पायथन के साथ मशीन लर्निंग में विशेषज्ञता प्रदान करेगा। कोर्स पूरा होने पर छात्र नए युग के कौशल पर डाटा विश्लेषक, डाटा वैज्ञानिक, व्यवसाय विश्लेषक, बिजनेस इंटेलीजेंस, प्रोफेशनल और  सलाहकार के रूप में आगे भविष्य बना सकते हैं।

पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट में भी सहयोग
इन कोर्स की पढ़ाई में आईआईटी की फैकल्टी के अलावा इंडस्ट्री एक्सपर्ट ऑनलाइन क्लास लेंगे। इस कोर्स को डाटा साइंस और बिजनेस इंटेलीजेंस में उद्योग-मान्यता प्राप्त है। इस कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ प्लेसमेंट और कॅरियर गाइडेंस भी मिलेगा। खास बात यह है कि एक छात्र पर एक मेंटोरशिप यानी एक शिक्षक उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें