फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NFSU: गोवा और त्रिपुरा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर को मंजूरी, अधिसूचना जारी

Thu, 11 Aug 2022 04:29 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय फोरेंसिक विज्ञान और तकनीकी जांच के लिए भारत की प्रमुख प्रयोगशाला है। यह गुजरात राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला निदेशालय के साथ जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
National Forensic Sciences University - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने गोवा और त्रिपुरा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के परिसरों की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी की है। गृह मंत्रालय (MHA) के महिला सुरक्षा प्रभाग ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी की है। इसमें आने वाले पांच वर्षों में विभिन्न राज्यों में 10 और विदेशों में पांच NFSU परिसर स्थापित करने की योजना के तहत केंद्र सरकार के कदम का उल्लेख किया गया है। 

विज्ञापन

अधिसूचना में क्या कहा गया?
जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2020 (2020 के 32) की धारा 4 की उप-धारा (4) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार एतद्द्वारा अधिसूचित करती है कि गोवा और त्रिपुरा में स्थापित परिसरों को राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के रूप में शामिल किया जाएगा। 

क्या है राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय?
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) की स्थापना साल 2020 संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी। इसके अंतर्गत विभिन्न राज्यों में 10 एनएफएसयू परिसरों की स्थापना उनके संबंधित कानून की आवश्यकताओं के अनुसार राज्यों की पुलिस और न्यायिक प्रणाली में फोरेंसिक विज्ञान को शामिल करने का एक कदम है। यह कदम गृह मंत्रालय की योजना का हिस्सा है जिसके तहत विश्वविद्यालय कार्य करता है।

इन राज्यों से भी बातचीत
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय के साथ विश्वविद्यालय अपने परिसरों को खोलने के लिए त्रिपुरा और गोवा सरकारों के साथ बातचीत कर रहा था। परिसरों को खोलने के लिए इसी तरह की बातचीत मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, ओडिशा, असम, राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार के साथ भी चल रही थी।

चार-पांच वर्षों का रोडमैप
राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर के अंतर्गत अगले चार-पांच वर्षों में 20 से अधिक प्रशिक्षण केंद्र, भारत में 10 परिसर, विदेशों में पांच परिसर और 50-100 संबद्ध कॉलेज खोलने की योजना है। पिछले साल अगस्त में, एनएफएसयू ने इस दिशा में अपना पहला कदम उठाया और लखनऊ के फोरेंसिक विज्ञान संस्थान में डीएनए परीक्षण केंद्र स्थापित किया था।
विज्ञापन

भारत की प्रमुख प्रयोगशाला
राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय फोरेंसिक विज्ञान और तकनीकी जांच के लिए भारत की प्रमुख प्रयोगशाला है। यह गुजरात राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला निदेशालय के साथ जुड़ा हुआ है। 
प्रारंभिक चरण में, एनएफएसयू गांधीनगर के शिक्षकों, विद्वानों और छात्रों की टीमें विभिन्न राज्यों में प्रस्तावित परिसरों का दौरा करेंगी ताकि उनकी अपराध जांच की जरूरतों को समझा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें