फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSAB seat allotment result: सीएसएबी एनईयूटी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 02 Nov 2022 04:21 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड ने सीएसएबी  NEUT 2022 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम csab.nic.in पर घोषित किया है।
विज्ञापन
results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड ने सीएसएबी  NEUT 2022 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम csab.nic.in पर घोषित किया है। आवेदक जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से राउंड 1 के लिए अपने सीएसएबी एनईयूटी 2022 सीट आवंटन की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 नवंबर को या उससे पहले CSAB NEUT 2022 सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सीएसएबी सीट आवंटन 2022 जेईई मेन मेरिट, वरीयता और सीट उपलब्धता के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

 

ऐसे करें CSAB NEUT सीट आवंटन की जाँच 
  • सबसे पहले सीएसएबी एनईयूटी की आधिकारिक वेबसाइट  csab.nic.in पर जाएं।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करके CSAB NEUT राउंड 1 सीट आवंटन की जाँच करें।
  • आवश्यक लॉग-इन क्रेडेंशियल जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें ।
  • CSAB NEUT 2022 सीट आवंटन पत्र में दी गई सभी सूचनाओं की जाँच करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए सीट आवंटन पत्र सेव करके रख लें।
विज्ञापन

सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान
जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें समय सीमा से पहले सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनका सीट आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या भारतीय स्टेट बैंक ई-चालान का उपयोग करके सीएसएबी-2022 के पक्ष में 3,000 रुपये की राशि के सीट आवंटन/स्वीकृति शुल्क (एसएएफ) का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इससे पहले, केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड ने 6 अक्तूबर 2022 को CSAB NEUT 2022 पंजीकरण शुरू किया था। CSAB NEUT पंजीकरण और दस्तावेज़ जमा करने की समय सीमा 6 अक्तूबर 2022 थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें