फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCU 2024: बीए ऑनर्स में संस्कृत और सिविल सर्विसेज स्टडीज की कर सकेंगे पढ़ाई, अगस्त से शुरू होगा नया सत्र

Mon, 08 Jul 2024 06:29 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CCU 2024: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CCU) दिल्ली आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बीए ऑनर्स में संस्कृत और सिविल सर्विसेज स्टडीज पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
CCU 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CCU 2024: एनईपी 2020 के तहत तैयार चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सीसीयू के जयपुर और लखनऊ कैंपस में चलेगा, लेकिन दिल्ली कैंपस में भी शुरू करने की योजना है। इसमें दाखिले के लिए 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं, जबकि सीट दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगी। परीक्षा में 90 अंक की लिखित और 10 अंक के इंटरव्यू के आधार पर मेरिट बनेगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर श्रीनिवास वरखेड़ी ने शनिवार को बीए ऑनर्स में संस्कृत और सिविल सर्विसेज स्टडीज इस नए पाठ्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह पाठ्यक्रम कई मायनों में बेहद खास है। इस पाठ्यक्रम में छात्र संस्कृत विषय की संस्कृत और अन्य की  हिंदी या अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई कर सकेंगे, ताकि स्नातक डिग्री लेने के बाद छात्रों के पास आगे संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भूगोल विषयों में स्नातकोत्तर में पढ़ाई का मौका उपलब्ध रहे।
 
यह चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम आठ सेमेस्टर का रहेगा। कोर्स अकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) से भी जुड़ा होगा, ताकि इस पाठ्यक्रम की पढ़ाई से अर्जित क्रेडिट छात्र के अकाउंट में ट्रांसफर हो सकें। 
विज्ञापन

सीयूईटी स्कोर से नहीं, सीएसयू की परीक्षा से सीट मिलेगी 
डीन अकादमिक प्रोफेसर मदन मोहन झा ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी 2024 की मेरिट की जरूरत नहीं है। आवेदन के लिए 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसमें सीट सीएसयू की अपनी दाखिला प्रवेश परीक्षा से मिलेगी। सीएसयू दाखिला प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को होगी। 

दाखिला प्रवेश परीक्षा में एनसीईआरटी की छठी से 10वीं कक्षा के विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा 90 अंक तो इंटरव्यू 10 अंक का होगा। 22 जुलाई को लिखित परीक्षा का रिजल्ट आएगा और 23 जुलाई को इंटरव्यू होंगे। 25 जुलाई को फाइनल चयनित छात्रों की मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन

एक अगस्त से नया सत्र
प्रो. नरसिम्हा आरएल ने बताया कि सीएसयू के जयपुर और लखनऊ कैंपस में इस पाठ्यक्रम के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों का नया सत्र एक अगस्त से शुरू होगा। कैंपस में हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें