फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Re-evaluation: सीबीएसई ने जोड़े फीस जमा करने के चार नए गेटवे; अब तक 40000 आवेदन मिले, 6 जून अंतिम तिथि

Wed, 03 Jun 2026 12:00 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Verification Portal: सीबीएसई का वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन पोर्टल साइबर हमलों के बावजूद सुचारू रूप से काम कर रहा है। अब तक (बुद्धवार सुबह 9.30 बजे तक) लगभग 40,000 छात्र आवेदन कर चुके हैं। बोर्ड ने भुगतान के लिए 4 नए बैंक गेटवे जोड़े हैं और छात्र 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सीबीएसई के पोर्टल पर आज सुबह 9.30 बजे तक 40,000 आवेदन किए जा चुके हैं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 12th Re-evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन पोर्टल छात्रों के भारी ट्रैफिक और कई साइबर हमलों के प्रयासों के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से काम कर रहा है। सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा की है। छात्रों से मिले फीडबैक के बाद बोर्ड ने पोर्टल में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिसमें सेशन टाइम लिमिट (समय सीमा) को बढ़ाना भी शामिल है।

विज्ञापन


सीबीएसई द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, पोर्टल की क्षमता को अब काफी बढ़ा दिया गया है, जिससे अब एक साथ लगभग 14,000 यूजर्स इस वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। पोर्टल पर लगातार बढ़ रहे आवेदनों के बीच सफल सबमिशन की संख्या तेजी से बढ़ी है। आज सुबह 9:30 बजे तक करीब 40,000 छात्र इस सुविधा का लाभ उठाकर बिना किसी परेशानी के अपनी आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं।

भुगतान के लिए उपलब्ध कराए गए 4 नए गेटवे

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुविधा के लिए वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन पोर्टल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और इंडियन बैंक के पेमेंट गेटवे उपलब्ध कराए गए हैं। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि भुगतान पूरा करने के लिए छात्रों का इन विशिष्ट बैंकों में खाता होना जरूरी नहीं है। वे इन गेटवे के माध्यम से किसी भी बैंक के ऑनलाइन भुगतान विकल्पों जैसे- यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करके अपनी फीस जमा कर सकते हैं।

6 जून तक आवेदन का मौका, बोर्ड ने दी सतर्क रहने की सलाह

सीबीएसई ने अपने बयान में कहा है, 'हमारी टीमें एक सुरक्षित, विश्वसनीय और छात्र-अनुकूल प्लेटफॉर्म सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रख रही हैं।' 

इसके साथ ही बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें और पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली सभी जानकारियों की सटीकता सुनिश्चित करें। छात्र इस प्रक्रिया के लिए 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई सीबीएसई की टीम

भले ही प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ छात्र अभी भी पोर्टल से जुड़ी समस्याओं को साझा कर रहे हैं, लेकिन अब सीबीएसई की टीम सक्रिय रूप से हर शिकायत का जवाब दे रही है। लॉगिन फेल होने, 'लॉगिन रिक्वेस्ट एक्सपायर्ड' या वेरिफिकेशन एरर जैसी समस्याओं पर बोर्ड ने छात्रों से सीधे संवाद किया है।

सीबीएसई ने तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहे छात्रों को जवाब देते हुए कहा कि वे अपनी समस्या का संक्षिप्त विवरण, स्क्रीन पर दिख रहा एरर मैसेज, अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन आईडी और एडमिट कार्ड आईडी बोर्ड को डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए भेजें ताकि संबंधित विभाग से इसे तुरंत हल कराया जा सके। 

बोर्ड ने छात्रों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि वे अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स, [Aadhaar Redacted] विवरण, पासवर्ड और एडमिट कार्ड आईडी को पूरी तरह सही और दिए गए विवरणों के अनुसार ही दर्ज करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें