फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Supplementary Exam 2026: जुलाई में होगी 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की डेटशीट

Wed, 03 Jun 2026 10:58 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CGBSE Supplementary Exam 2026 Dates Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 8 से 22 जुलाई और 10वीं की परीक्षाएं 9 से 21 जुलाई तक होंगी। सभी पेपर सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक एक ही पाली में आयोजित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGBSE Supplementary Exam 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने वर्ष 2026 के लिए 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, मुख्य परीक्षा में असफल रहे या अपने अंकों में सुधार करना चाहने वाले विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा। पूरक परीक्षा को द्वितीय मुख्य एवं अवसर परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी और परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Trending Videos

8 जुलाई से शुरू होंगी 12वीं की पूरक परीक्षाएं

हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) की पूरक परीक्षाएं 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 22 जुलाई 2026 तक चलेंगी। परीक्षा का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा। इसके बाद विभिन्न विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।

प्रमुख तिथियों में 10 जुलाई को अंग्रेजी, 11 जुलाई को संस्कृत, 15 जुलाई को भूगोल एवं भौतिक विज्ञान, 17 जुलाई को राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान और लेखाशास्त्र, 21 जुलाई को गणित तथा 22 जुलाई को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन, संगीत, नृत्य और अन्य विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं।
 
परीक्षा तिथि विषय
08 जुलाई 2026 हिंदी
10 जुलाई 2026 अंग्रेजी
11 जुलाई 2026 संस्कृत
13 जुलाई 2026 इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि हेतु विज्ञान एवं गणित के तत्व, ड्राइंग एवं पेंटिंग, खाद्य एवं पोषण
15 जुलाई 2026 भूगोल, भौतिक विज्ञान
16 जुलाई 2026 समाजशास्त्र
17 जुलाई 2026 राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र एवं अन्य विषय
18 जुलाई 2026 मनोविज्ञान
20 जुलाई 2026 आईटी, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, BFSI, ब्यूटी एंड वेलनेस सहित व्यावसायिक विषय
21 जुलाई 2026 गणित
22 जुलाई 2026 जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, ड्राइंग, नृत्य एवं अन्य विषय
 

9 जुलाई से शुरू होगी 10वीं की पूरक परीक्षा

हाई स्कूल (कक्षा 10) की पूरक परीक्षाएं 9 जुलाई से प्रारंभ होकर 21 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएंगी। परीक्षा की शुरुआत गणित विषय से होगी।

इसके बाद 11 जुलाई को प्रथम भाषा हिंदी, 14 जुलाई को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, 16 जुलाई को विज्ञान, 18 जुलाई को सामाजिक विज्ञान तथा 20 जुलाई को संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल समेत अन्य तृतीय भाषा विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 21 जुलाई को संगीत और चित्रकला विषय की परीक्षा होगी।
 
परीक्षा तिथि विषय
09 जुलाई 2026 गणित
11 जुलाई 2026 प्रथम भाषा हिंदी
14 जुलाई 2026 द्वितीय भाषा अंग्रेजी
15 जुलाई 2026 आईटी, कृषि, हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सहित व्यावसायिक विषय
16 जुलाई 2026 विज्ञान
18 जुलाई 2026 सामाजिक विज्ञान
20 जुलाई 2026 संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल एवं अन्य तृतीय भाषा विषय
21 जुलाई 2026 संगीत तथा ड्राइंग एवं पेंटिंग

परीक्षा केंद्रों पर यह रहेगा कार्यक्रम

बोर्ड ने परीक्षा दिवस के लिए विस्तृत समय-सारिणी भी जारी की है। इसके अनुसार सुबह 9 बजे तक विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में बैठना होगा। 9:05 बजे उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा, जबकि 9:10 बजे प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को उत्तर लिखने के लिए 9:15 बजे से 12:15 बजे तक का समय मिलेगा।
 
गतिविधि समय
परीक्षा कक्ष में प्रवेश सुबह 9:00 बजे
उत्तर पुस्तिका वितरण सुबह 9:05 बजे
प्रश्नपत्र वितरण (पढ़ने हेतु) सुबह 9:10 बजे
उत्तर लेखन प्रारंभ सुबह 9:15 बजे
परीक्षा समाप्त दोपहर 12:15 बजे
 

छुट्टी के दिन भी हो सकती है परीक्षा

सीजीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान यदि कोई स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तब भी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने यह भी बताया कि निजी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक और प्रोजेक्ट परीक्षाएं संबंधित परीक्षा केंद्रों द्वारा आयोजित कराई जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर ये परीक्षाएं अवकाश के दिन भी ली जा सकती हैं। विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि और अन्य निर्देशों के लिए अपने केंद्र अधीक्षक के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

आपात स्थिति में तिथियों में हो सकता है बदलाव

बोर्ड ने कहा है कि किसी भी आपातकालीन या विशेष परिस्थिति में परीक्षा कार्यक्रम अथवा समय में संशोधन करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित रहेगा। इसलिए छात्रों को नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें