प्रमुख चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा
यह सम्मेलन किशोर स्वास्थ्य, भावनात्मक और सामाजिक कल्याण और समग्र विकास पर संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और सहयोगात्मक कार्रवाई के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। जिसमें विशेषज्ञ चर्चाओं और सार्थक सहभागिताओं के माध्यम से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, सोशल मीडिया के प्रभाव, जीवनशैली की चुनौतियों और कॅरिअर की तैयारी जैसी प्रमुख चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा।
इसमें सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा और स्क्रीन टाइम का उपयोग, मानसिक स्वास्थ्य मामलों पर पर बोलना, सही आदतें, कॅरिअर विकल्प, स्किल, जैसे अन्य विषयों पर प्रिंसिपल, व काउंसलरों को जानकारी दी जाएगी।
बोर्ड ने भारत और विदेश में संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों, उप-प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं को इस शिखर सम्मेलन में पंजीकरण और भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है। इसका उद्देश्य छात्रों के सामाजिक कल्याण और समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इसमें भाग लेने वाले प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल व काउंसलरों और वेलनेस शिक्षकों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।